81 ने किया रक्तदान
हथीन। शहर में नव वर्ष आगमन के मौके पर पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने लालदास मंदिर विकास सेवा समिति हथीन के सहयोग से लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता विकास मित्तल और लालदास मंदिर विकास सेवा समिति हथीन के अमरचंद साध ने की। शिविर में 81 ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ हथीन थाना प्रभारी कृष्णकान्त ने किया। इस मौके पर अल्पना मित्तल, विजय सिंगला, जयप्रकाश, रामजीत जांगडा, चंदनसिंह, अंकुर, विकास, रवि, पुनीत गर्ग, भूषणगर्ग, वासुगर्ग, अनिल, मुकेश गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, डॉ0 रविन्द्र डागर, गोविन्द सिंह, सतीश, आशा,राहुल, विकल्प, रुद्र नारायण मित्तल, सचिन, अंकित सिंगला एवं खिल्लन रीन्डका समेत अन्य मौजूद रहे।