फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर लोगों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर लोगों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- ओएलएक्स पर गाड़ियां बेचने का विज्ञापन देकर बुलाते थे लोगों को
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। वाहन निरोधक दस्ते की टीम ने सोशल साइट पर विज्ञापन डालकर लोगों को धोखा देने एवं उनके साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को हथियार एवं एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। गाड़ी पर दोनों साइड फर्जी नंबर की प्लेटें लगाई हुई थी। वाहन चोर निरोधक दस्ते की छापा मार टीम के इंचार्ज एएसआई हकमुद्दीन को मुखबिर से सूचना मिली की एक गिरोह ओएलएक्स पर गाड़ी के फोटो डालकर लूटपाट की योजना बना रहा है। इस आधार पर साबिर एवं कुतबुद्दीन नामक पुलिसकर्मियों को लेकर हकमुद्दीन ने फिरोजपुर राजपूत स्थित गौंछी ड्रेन पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक कार मिली। इसमें दो नौजवान थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो पकडे़ गए। पकडे़ गए बदमाशों के नाम पूछे गए तो एक गांव नई थाना बिछोर जिला नूंह निवासी साहून और दूसरा गांव बीसरू निवासी जुबैर निकला। इनके पास से एक कट्टा दो रॉड, एक कार, दो फर्जी नंबर प्लेट मिले। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोगों को धोखे से बुलाकर लूटपाट करते हैं और गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई है। आरोपियों ने दिल्ली नंबर की प्लेट लगाई हुई थीं। जबकि उसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा का है। आरोपियों के खिलाफ हथीन थाना में आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी करने, गलत कागजात बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को रविवार को हथीन के सिविल जज प्रतीक जैन की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें