फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजकीय स्कूल होंगे शहीदों के नाम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राजकीय स्कूल होंगे शहीदों के नाम पर
विज्ञापन

-प्रदेश सरकार ने दी जिले के पांच राजकीय स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखने की मंजूरी
पलवल। जिले के पास राजकीय स्कूलों के नाम अब शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने शहीदों व उनके परिजनों को उचित मान-सम्मान देने तथा देश की सुरक्षा के लिए उनके योगदान से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए राजकीय स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने पत्रकारों को बताया कि सरकार ने अनेक योजनाएं बनाकर शहीदों और उनके परिजनों को मान-सम्मान देने का कार्य किया है। पलवल के पांच गांवों के राजकीय स्कूलों का नाम गांव के शहीदों के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा गांव खटेला सराय के स्कूल का नाम गांव के शहीद मंगल सिंह राजकीय मिडिल स्कूल, गांव छज्जूनगर के स्कूल का नाम शहीद दीवान सिंह राजकीय हाई स्कूल, गांव चांदहट के स्कूल का नाम शहीद सुभाष राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव घासैड़ा के स्कूल का नाम शहीद धर्म सिंह राजकीय प्राइमरी स्कूल तथा गांव असावटा के स्कूल का नाम शहीद महिपाल सिंह राजकीय स्कूल असावटा किया गया है। सरकार के शहीदों के नाम पर स्कूलों का नाम रखने के फैसले का गांवों के सरपंचों व ग्रामीणों ने भी स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से जहां शहीदों व उनके परिवार जनों को मान-सम्मान मिला है। वहीं इस फैसले से युवाओं को भी भविष्य में देश हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। गांव असावटा के सरपंच यागेश, ग्रामीण पवन पोसवाल, विरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र नंबरदार, जगत पोसवाल व गांव छज्जूनगर के सरपंच राजेंद्र, ग्रामीण दिनेश कौशिक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मबीर चौहान, रामबीर चौहान तथा गांव चांदहट के सरपंच मंजीत, ब्लाक सदस्य दीपक, ग्रामीण महेश जाखड़, देवेंद्र सिंह, सूबेदार जगन सिंह, राहुल ने सरकार के इस फैसले को सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें