फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो की सरकार तुम बना देना, हुडडा व दलाल को जेल मैं पहुंचा दूंगा: चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो की सरकार तुम बना देना, हुडडा व दलाल को जेल मैं पहुंचा दूंगा: चौटाला
विज्ञापन

-कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ सम्मेलन स्थल तक लेकर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व कांग्रेस विधायक करण दलाल के बीच हुए जूता प्रकरण के बाद चौटाला मंगलवार को पलवल आए। न्यु सोहना रोड पर स्थित महाराणा प्रताप भवन में इनेलो के जिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन वे भाजपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों में इनेलो के निशान के आगे का बटन दबाकर भाजपा के साथ-साथ करण दलाल व हुड्डा को भी सत्ता से बाहर करने का काम तुम कर देना, उन्हें जेल में भेजने का काम मैं कर दूंगा। इतना ही नहीं चौटाला ने घोषणा की कि इनेलो-बसपा की सरकार बनते ही गरीब कन्याओं की शादी के लिए पांच लाख रुपये कन्यादान दिया जाएगा तथा बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक 15 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ इनेलो नेता को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए।
चौटाला ने कहा कि पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने हरियाणा को पूरी तरह से शर्मशार करने का काम किया है। कहीं बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है तो कहीं अपहरण किए जा रहे हैं। कहीं लूटपाट हो रही है। भ्रष्टाचार व महंगाई चरम सीमा पर है। कर्मचारी हड़ताल करने में लगे हैं तथा किसान अपनी फसल की लागत का मूल्य न मिलने से आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा की सरकार बनते ही प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार, बेटियों की सुरक्षा, किसानों को फसल की लागत से ज्यादा मूल्य, बुजुर्गों को 2500 रुपये सम्मान पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस मिले हुए हैं
चौटाला ने कहा कि हुडडा व करण दलाल उनसे डरे हुए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा हुडडा व करण दलाल से मिलकर राबर्ट वाड्रा केस में हुड्डा को बचाने में लगी है। चार साल पहले उन्होंने शिकायत दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और अब गिरफ्तारी नहीं हो रही है। चौटाला ने कहा कि विधानसभा में उनके द्वारा राबर्ट वाड्रा मामले में लगाए गए सवाल से बचने के लिए ही करण दलाल ने ड्रामा किया। बिना जूता प्रकरण की बात करे चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही ऐसे नेताओं का इलाज किया जाएगा तथा उन्हें जेलों में भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने 25 सितंबर को गोहाना में चौधरी देवी लाल के जन्म दिवस पर होने वाली सम्मान में रैली में पहुंचने का भी निमंत्रण दिया। इससे पहले चौटाला मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ दोपहर एक बजे ही हुडा सेक्टर दो पहुंच गए। वहां इनेलो नेताओं विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, इनेलो नेता गयालाल चांट, लज्जाराम रावत, बीरेंद्र शर्मा व तुहीराम भारद्वाज ने स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला इनेलो अध्यक्ष अजीत सिंह बाबी ने की। सम्मेलन में इनेलो के जिला प्रभारी अनंतराम तंवर, बसपा के प्रभारी नरेश कश्यप भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एक इशारे पर दलाल के पलवल से बाहर कर देंगे
इनेलो नेताओं ने अभय चौटाला के आगे कांग्रेस विधायक करण दलाल के खिलाफ बोलकर नंबर बनाने का काम किया। पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री जगदीश नायर व विधायक केहर सिंह रावत ने कहा कि आपके एक इशारे पर करण दलाल को पलवल से बाहर कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें