फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की हुई पहचान
विज्ञापन

- गुजरात के व्यापारी को झांसा दे लूटपाट करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। सोमवार को स्पेशल स्टाफ होडल के इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद एवं अन्य पुलिस स्टाफ पर पथराव कर दो बदमाशों को छुड़ा लेने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि इस मामले में उस्मान, मुंशी, दीनू, ईसराइल, सईद, आशू, मुबारिक, सुब्बा, मुबीना, शाकिर उर्फ डूंडा, हफीजन, मगरी, मूसी और उसकी पत्नी सभी निवासीयान रूपडाका की पुलिस को तलाश है। मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश की जा रही है परंतु अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। सोमवार को स्पेशल स्टाफ होडल के इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद सस्ता प्लास्टिक दाना खरीद झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। रूपडाका गाँव से दोनों आरोपियों को लेकर जाने के क्रम में लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया तथा पकडे़ गए दोनों बदमाशों को छुड़ा लिया। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने डमरू और परथी नामक दो बदमाशों को पकड़ लिया था जिन्हें ग्रामीणों ने छुड़ा लिया। 10 अप्रैल को दोनों बदमाशों ने गुजरात के राजकोट निवासी व्यापारी हिमांशु भाई से 15 लाख रुपये गन प्वाइंट पर लूट लिए थे। उक्त मामले में दोनों आरोपी वांछित हैं।

जाँच अधिकारी पर आरोपियों को बचाने का आरोप
हथीन। शहर के वार्ड नंबर 9 में हुए झगडे़ के मामले में एक जाँच अधिकारी द्वारा आरोपियों को बचाया जा रहा है। यह आरोप इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले वार्ड नंबर 9 के निवासी मनोज ने उप-पुलिस अधीक्षक हथीन को दिए गए शिकायत-पत्र में लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक इस मामले में हथीन पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन आरोपियों को पुलिस का जाँच अधिकारी बचाने का प्रयास कर रहा है। उप-पुलिस अधीक्षक हथीन सुरेश कुमार ने बताया इस मामले में मनोज की शिकायत मिली है तथा जाँच के लिए एसएचओ हथीन कुलदीप को निर्देश दिए गए हैं। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि यदि इस मामले में दो अन्य आरोपी दिनेश व बालकिशन जाँच के बाद दोषी पाए गए तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित मनोज का कहना है कि इस मामले में उसे धमकियाँ भी दी जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ के मामले में दो गिरफ्तार
हथीन। नागरिक अस्पताल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गाँव खोकियाका निवासी बिच्छो उर्फ सौरभ एवं गाँव मीरापुर निवासी कप्तान को हथीन पुलिस ने सिविल कोर्ट में पेश कर दिया। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें