फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में पतंगबाजी को लेकर उत्साह, बाजारों में बिक रहा प्रतिबंधित नायलोन का मांझा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पतंगबाजी को बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा नायलोन का मांझा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। क्षेत्र में रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बच्चों में पतंगबाजी को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर अनदेखी के चलते चायनीज व नायलोन का मांझा खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है। जबकि इसकी बिक्री को सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाजार में चायनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। मांझे का असर बच्चों के साथ पक्षी और बाईक सवारों पर पड़ रहा हैं लेकिन प्रशासन अपनी आंखें मूंदे बैठा है।
क्षेत्र में जैसे-जैसे त्यौहारों के दिन नजदीक आ रहे है बच्चों में पतंगबाजी को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन की अनदेखी के चलते नायलोन का धागा खुलेआम बाजार में बिक रहा है। जबकि इसकी बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाजार में नायलोन की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। नायलोन धागे का असर बच्चों के हाथों की अंगुलियों पर आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष सरकार ने चायनीज नायलोन धागे पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन दुकानदारों ने नायलोन धागे की खरीद कर ली थी, इसलिए गत वर्ष जो स्टॉक खरीदा गया था, उसे खत्म करने के लिए कहा गया था। लेकिन दुकानदार अपने मुनाफे के साथ इस वर्ष भी पतंगबाजी में सूती धागे का उपयोग करने के बजाय चायनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं । सर्राफा बाजार ,गांधी चौक,रामलीला मैदान के क्षेत्र में नायलोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। सूती धागा बाजार में कहीं नजर नहीं आ रहा है। न तो दुकानदार सूती धागे को बेचने में रुचि ले रहे हैं और न ही पतंग का लुत्फ लेने वाले इसकी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें भी है नुकसान
नायलोन से सबसे ज्यादा नुकसान पक्षियों को है। इसकी वजह यह है कि पतंगबाजी के दौरान आकाश में अक्सर पक्षी नायलोन के धागे में उलझ जाते है। नायलोन बेहद मजबूत होने के कारण वह टूटता नहीं और पक्षी बुरी तरह घायल हो जाते हैं। पेड़ों पर फंसा नायलोन भी पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है। इधर पतंगबाजी के दौरान विद्युत आपूर्ति लाइन भी फॉल्ट होती है। इस बारे में डीएसपी मौजीराम का कहना हैं कि प्रतिबंध के बाद भी यदि नायलोन चायनीज धागे की बिक्री हो रही है तो उस पर कार्रवाई करेंगे। एक-दो दिन में संबंधित से धागा जब्त कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें