फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पत्नी लापता, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से पत्नी लापता, दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। हसनपुर थाना पुलिस ने गांव गुलावद निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी लापता होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। सभी रिश्तेदारों व आसपास के मोहल्ले में खोजा गया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वेतन न मिलने पर बीएसएनएल के टाबर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
होडल । बीएसएनएल के मोबाइल टावरों और टेलीफोन एक्सचेंजों पर ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिलने के मामले को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को होडल टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। टावरों पर कार्य करने वाले कर्मचारी मनीष, देशराज, सुल्तान सिंह, मानसिंह प्रेम, संजय, राहुल, सतीश, सुभाष, महावीर, राजेंद्र, रनधीर, धनराम, खुर्शीद, बिजेंद्र, ओमवीर आदि ने टेलीफोन विभाग के एसडीओ को दी शिकायत में बताया कि बीएसएनएल के मोबाइल टावरों और टेलीफोन एक्सचेंजों पर लगभग तीन दर्जन गार्ड व कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी माह से उनका वेतन नहीं दिया गया है। इस मामले से कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वेतन के मामले को लेकर कर्मचारियों ने ठेकेदार और विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की और शीघ्र ही वेतन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें