फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 150 युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नूंह की ओर से महिला राव सामुदायिक केंद्र में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में चल रहे शिविर में जिले के पांच कॉलेजों के 150 एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने स्वयंसेवकों को सड़क दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ और अन्य आपात स्थितियों में बचाव के तरीके सिखाए। उन्हें घाव से बहते रक्त को रोकने, हड्डी टूटने पर प्राथमिक सहायता देने, घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जागरूकता, सतर्कता और त्वरित सहायता जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण से युवा आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें