संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रिक्त राशन डिपो के लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि डिपो आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे। इच्छुक पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता और नियमों की जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।