फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रहस्यमयी परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली थी। परिजनों ने उसे नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका का बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें