फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनकर निभाएं देशसेवा की जिम्मेदारी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के युवाओं से सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में प्रशासन की सहायता के लिए तैयार किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं पुनर्वास कार्यों के साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे।उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान से जुड़कर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें