हरियाणा में 17 वें पायदान पर रहा पलवल
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं के परिणाम में इस बार भी पलवल जिला काफी निचले स्तर पर रहा है। हरियाणा में पलवल इस बार 17 वें पायदान पर है। हालांकि पिछले साल की तुलना में तीन पायदान ऊपर रहा है। इस बार परिणाम कुल 51.39 प्रतिशत रहा है। जिले में इस बार 20611 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिनमें से मात्र 10593 बच्चे ही पास हुए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 8864 परीक्षार्थी फेल हुए हैं और 1154 की कंपार्टमेंट आई है। शिक्षाविदें ने बताया कि बोर्ड के परिणामों में हर वर्ष जिले के निचले पायदान पर रहने का कारण शिक्षा विभाग का स्कूलों पर ध्यान न देना है।
----------
यह रहे इस बार जिला टॉपर
इस बार जिले में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का दबदबा रहा है। खांबी स्थित बाल विद्या निकेतन स्कूल ने जिला टॉप किया है। स्कूल के छह बच्चों ने जिले की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज करा जिले में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विभिन्न निजी स्कूलों के 25 बच्चों ने जिला टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
बाल विद्या निकेतन स्कूल खांबी स्कूल के छात्र धीरज, बीके स्कूल पलवल की छात्रा हर्षिता ने 488-488 अंक लेकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं बाल विद्या निकेतन स्कूल के छात्र राम कुमार व वैभव तथा हरियाणा विकास स्कूल मीसा की छात्रा लक्ष्मी ने 486 अंक प्राप्त दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जीवन ज्योति स्कूल की कोमल व बाल विद्या निकेतन स्कूल के छात्र विकास ने 485 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा छात्र नितिन, गोबिंद, दुर्गेश, ललित, ऋषभ, विशाल, अंजलि, रिया, उमा, ऋतु, मोनिका, विधि, तनु, राधा व देवेश ने जिला टॉप टेन में स्थान बनाया है। टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले स्कूल आईएस मेमोरियल होडल, आदर्श स्कूल होडल, अग्रवाल स्कूल होडल, ज्ञान शिखा स्कूल खांबी, किशोरा स्कूल बामनीखेड़ा, शांति स्कूल पलवल के करीब 25 बच्चों ने टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। बीके स्कूल के चेयरमैन सतीश कौशिश ने जिला टॉपर छात्रा हर्षिता ही नहीं उसके परिजनों खासकर दादा-दादी व माता-पिता का भी स्वागत किया गया। उन्हें मिठाई खिलाई। सतीश कौशिश ने बताया कि इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
-------------
जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का दसवीं का परिणाम शानदार रहा है। स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की छात्रा कोमल ने 500 में से 485 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र गहलौत ने बताया कि 42 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र ऋतु ने भी 480 अंक लेकर जिले की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। बच्चों की सफलता पर स्कूल के चेयरमैन वीरपाल गहलौत, प्रधानाचार्य मंजीत सिंह, रंजीत गहलौत व बलजीत गहलौत ने बधाई दी।
स्वामी विवेकानंद स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा विधि ने 93 प्रतिशत, तनु ने 92 प्रतिशत तथा शिवानी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा अभिलाशा, आकाश, समीश, दीपिका, निशा, टीना, अंकित, मधु, कृष्णा ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के चेयरमैन एमएस दहिया व प्रधानाचार्या कृष्णा कुमार ने बच्चों को बधाई दी।
द न्यूज एज स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा जिया ने 472 अंक लेकर स्कूल में पहला, धर्मेंद्र ने 465 अंक लेकर दूसरा तथा कमलेश ने 457 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि तुषार, पंकज, विशाल मोर्य, क्षमा, प्रियंका, मन्नू, टिंकू भाटी, रूपम वत्स, नीमा, सरिता व इंदिरा ने भी योग्यता सूची में स्थान बनाया है।
सेंट सीआर पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के छात्र विशाल ने 95 प्रतिशत अंक लेकर पहला व गौरी ने 94 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल ने बताया कि 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि आठ बच्चों ने गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों को सममानित किया जाएगा।
------------
होडल के आइएस मेमोरियल स्कूल का परिणाम बेहतर रहा है। स्कूल के दो बच्चों विशाल व ऋषभ ने जिले में छठा और आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्कूल के अन्य बच्चों ने भी योग्यता सूची में स्थान बनाया है। स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र सौरोत ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
अग्रवाल स्कूल के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने बताया कि छात्र अंजलि व उमा ने जिले की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इनके अलावा स्कूल के अन्य बच्चों ने योग्यता सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
एचजीएम स्कूल होडल के निदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि स्कूल का परिणाम शानदार रहा है। स्कूल की छात्रा इलिशा ने 95 प्रतिशत, तृष्णा ने 94 प्रतिशत, जनक व देवकी चौहान ने 93.8, तनु व ओमवती 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी योग्यता सूची में स्थान बनाया है।