फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनाने के लिए विशेष अभियान 23 और 24 को चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बनाने के लिए विशेष अभियान कल से
विज्ञापन

- उपायुक्त ने की लोगों से सहयोग की अपील, मतदाता सूची की अशुद्घियों को सही करने के लिए बीएलओ रहेंगे तत्पर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 के मद्देनजर सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनाने के लिए जिले में 23 और 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उक्त दोनों दिन सभी बीएलओ अंतिम मतदाता सूची सहित अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीराम शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन पात्र पुरुष-महिलाओं के अभी तक अपने वोट नहीं हैं, वे 23 और 24 फरवरी को बूथ पर जाकर अपना वोट बनवा सकते हैं। विशेषकर शनिवार-रविवार अवकाश वाले दिन सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर नए वोट बनाने, मृतकों के वोट काटने तथा विवरणों में अशुद्धियों वाले वोट ठीक करने के लिए फार्म भरवाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र पर कोई भी व्यक्ति आकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है और यदि उसका नाम सूची में नहीं है तो वह फार्म-6 भरकर बीएलओ को दे सकता है। यदि कोई व्यक्ति अपने किसी परिजन की मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण उसका नाम मतदाता सूची से कटवाना चाहता है तो वह इसके लिए फार्म -7 तथा किसी विवरण की अशुद्धि को ठीक करवाने के लिए फार्म -8 भरकर जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बूथ के लिए बीएलए नियुक्त कर दें ताकि वे इस विशेष अभियान में पात्र व्यक्तियों को शामिल करने, मृतकों के नाम काटने तथा विवरण में शुद्धियों के कार्य में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करके इस कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करवा सकें। सभी बीएलओ निर्धारित तिथि को अपने-अपने बूथों पर रहकर वोट बनाने, काटने और शुद्धि करने का कार्य करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें