ड्रेन के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुंखी विकास कार्य हुए हैं। सबका साथ-सबका विकास की भावना से सभी क्षेत्रों में समान रूप से तीव्र गति से विकास कार्य किया जा रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को सीधा मिल रहा है।
दीपक मंगला ने शनिवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ड्रेन के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। मंगला ने कहा कि करीब 02 करोड़ रुपये की लागत से इस ड्रेन के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इस ड्रेन को स्लैब डालकर कवर किया जाएगा, जिससे पलवल शहर में गंदगी, मच्छरों, दुर्घटनाओं व बीमारियां आदि से जड़ से छुटकारा मिलेगा। पलवल में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य बड़ी तीव्र गति के साथ किए जा रहे हैं। अपराध पर अंकुश के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अब तक लगभग 12 पार्कों में ओपन जिम लगाए चुके हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्ष एवं पारदर्शी नीति अपनाकर योग्य बेरोजगार युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन इंदु भारद्वाज, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, नगर पार्षद जगदीश बघेल, धर्मबीर राणा, मोहित गोयल, सुनील ढकोलिया, रन्नू भड़ाना, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, पप्पू पार्षद, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद अशोक कुमार रावत सहित शहर के अन्य लोग मौजूद थे।