तीन गाय की खाल और 183 किलो बीफ बरामद
हथीन। गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने गांव रूपनगरनाटौली से तीन गायों की खाल एवं 183 किलो बीफ बरामद किया है। इस मामले में बहीन थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एचजीएस एवं जीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि इस मामले में आलीमेव गांव निवासी वसीम और पुन्हाना निवासी जानू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पशु चिकित्सक को बुलाकर बीफ के सैंपल भी लिए गए हैं।