फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन दो गुटों में मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन

- शहर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दो गुटों द्वारा आपस में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों गुटों के 34 नामजद व कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सुनील के अनुसार पलवल की संजय कॉलोनी निवासी नवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका कुछ दिन पहले किसी बात पर कॉलोनी निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दे रखी थी। 24 जनवरी की दोपहर पीड़ित अपने दोस्त सुंदर के साथ घर के पास में ही पार्क में बैठा हुआ था। उस दौरान कॉलोनी निवासी फिरोज, कुरु, कल्लन, आलीम, अमजाद, महबूब, भूरा, आरीफ, मुस्तकीन, भूरा, दीन, जफ्फू, बादल, रासीद, नदीम, इमरान, ताहिर, काले, ताहिर, वसीम, टिड्डा व उनके कुछ अन्य साथियों ने पीड़ित व उसके दोस्त पर लात-घूसों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से अब्दुल अलीम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कॉलोनी निवासी नवीन, सुंदर, मुंशी, राजकुमार, कृष्ण, पिंटू, राहुल, देवी, मोहित, बबीता, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी राहुल, दयाबस्ती निवासी आदित्य व गुलशन ने पीड़ित के भतीजे नदीम पर लात-घूसों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात में हुआ झगड़ा, युवक को मारी चाकू
पलवल। बारात जाते समय बस में हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी लाल सिंह के अनुसार पलवल के गांव चिरवाड़ी निवासी जयदेव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 जनवरी को वह गांव निवासी शंकरलाल के पुत्र की बारात में बस में सवार होकर गांव बामनीखेड़ा जा रहा था। रास्ते में गांव किठवाड़ी के पास उसकी गांव निवासी कमल व श्याम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय बस में सवार बारातियों ने उनका समझौता करा दिया। लेकिन 23 जनवरी को पीड़ित जब किसी काम से पलवल आ रहा था तो रास्ते में उसे गांव निवासी कमल व श्याम मिले। जिन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें