जमीन पर कब्जा मामले में ग्यारह नामजद
हथीन। गांव बहीन में लाठी-डंडों से मारपीट कर जमीन पर कब्जा किये जाने के मामले में बहीन थाना पुलिस ने ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। इस संदर्भ में बहीन निवासी किशन स्वरूप के बयान पर थान सिंह, गणेशी, तेजपाल, बालकिशन, सुंदर, लज्जा, माया, गीता, रेखा, विनीता और कर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि घटना चार नवंबर 2018 की है। मुकदमा घटना के ढाई महीने बाद दर्ज किया गया है।
दहेज के लिए प्रताड़ित किया, रिपोर्ट
हथीन। रूपडाका गांव की निवासी दो विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। दहेज लोभी ससुराल वालों ने ने उन्हें मारा-पीटा और जान से मरने की धमकी दी। दोनों विवाहिताओं की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। जांच अधिकारी भरतपाल ने बताया कि गांव रूपडाका निवासी मैमूना ने मुकदमा दर्ज कराया है गांव बूबलहेडी थाना बिछौर जिला नूंह निवासी उसका पति जमशेद, सास जरीना, शेरू, शबरूना और हफीज मढ़ीयाकी शादी के समय से ही अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। दूसरे मुकदमे में फिरदौस नामक विवाहिता ने साहपुर नंगली निवासी अपने पति मीजान, ससुर फारुख, सास मैमुना एवं परिजन दिलसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।