विकास कार्यों के लिए बीडीपीओ ने ली बैठक
होडल। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सोमवार को कार्यालय में बैठक ली। इसमें ग्राम सचिव, एसडीओ, पटवारी, क्लर्क व अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पिछले काफी समय से लंबित पडे़ विकास कार्यों पर समीक्षा की। इस पर बीडीओ नरेंद्र सिंह ने विभागीय सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह में अधूरे पडे़ कार्यों की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम विंडों की शिकायतों व गांवों में अवैध कब्जों की शिकायत का भी शीघ्र ही निपटान करने को कहा। उन्होंने कहा कि गावों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने विभागीय पटवारियों और ग्राम सचिवों को अपने सर्कलों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं निपटाने और अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। बैठक में ग्राम सचिव अजीत सिंह, कृपाल सिंह, संजीवकुमार, महेश, लखनवीर, चेतराम, प्रताप सिंह अन्य मौजूद रहे।
वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल को दी श्रद्धांजलि
होडल। गांव बंचारी स्थित वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल स्मारक स्थल पर बघेल युवा संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया। इसमें मौजूद लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम में संगठन के प्रधान देवेंद्र सिंह , कुरवा समाज के युवा प्रधान एसडी श्रीनिवास, रामकिशन ,मोहन बोल,भगत सिंह,देवी सिंह ,डा. राजकुमार ने शहीद महीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। ब्यूरो