फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव अधिकारों का पुलिस अधिकारी व कर्मचारी करे पालन: डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय दिलाने में नहीं बरतें कोताही : डीएसपी
विज्ञापन

हथीन। डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा है कि पुलिस के पास न्याय व मदद की उम्मीद लेकर आने वाले फरियादी को न्याय दिलाने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। शिकायतकर्ता के साथ नरमी बरतनी चाहिए तथा उसकी शिकायत पर ध्यान देकर उसे न्याय दिलाना चाहिए। डीएसपी सुरेश कुमार ने ये बातें सोमवार को यहां लघु सचिवालय में हथीन उपमंडल के सभी पुलिस अधिकारियों को मानव अधिकार दिवस पर संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए हर संभव मदद करनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता स्वामी होती है तथा पुलिस सेवक। सेवक को स्वामी के प्रति विवेकशील रहना चाहिए। आज पूरे देश में मानव अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। हमें भी आज संकल्प लेना चाहिए कि मानव अधिकारों के लिए हम काम करेंगे। लोगों को कानून के तहत न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेंगे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस कप्तान विनोद कौशिक के नेतृत्व में इस समय जिला पुलिस मानव अधिकारों का पूरी तरह पालन कर रही है। उन्होंने उपमंडल के पुलिस अधिकारियों को इस बात के लिए प्रेरित किया तथा उनकी उपमंडल में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीठ भी थपथपाई। इस अवसर पर एसएचओ हथीन कृष्णकांत, जांच अधिकारी सत्यनारायण, भोज दत्त, साहुद अहमद, बिजेंद्र कुमार सहित उपमंडल के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें