फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए किया आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
जंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए किया आमंत्रित
विज्ञापन

होडल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले 21 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। समिति की ओर से जवाहर सिंह, अशोक कुमार रावत, खिमन सिंह, सुखीराम, आशाराम, जोगिंदर सौरोत, खैमचंद, पूरन ने गांव करमन, भिडूकी, भुलवाना, खिरबी, बेढा व गढी पट्टी आदि कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या पहुंचने का आह्वान किया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि 21 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन के बाद आगामी देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें