फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति से गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति से गांजा बरामद
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध गांजे को बरामद किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर आ रहा है एनएच-टू पर गांव फुलवाड़ी के समीप से गुजरेगा। सूचना मिलते ही गांव फुलवाड़ी के नाकाबंदी की गई और उक्त कार को काबू किया गया। कार से तलाशी के दौरान पुलिस को 26 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। जांच करने पर पाया गया कि आरोपी राजस्थान के भिवाड़ी जिले का निवासी ओमप्रकाश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें