फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस के निशान एसिड हमलों के खिलाफ एक जागरूकता अभियान।

विज्ञापन
विज्ञापन
साहस के निशान, एसिड हमलों के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक
विज्ञापन

पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमेन अशोक कुमार वर्मा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डॉ. कविता कांबोज के मार्गदर्शन में सोमवार को नालसा योजना के अंतर्गत साहस के निशान एसिड हमलों के खिलाफ एक जागरूकता अभियान के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धतीर में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। यह पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत और इंद्रजीत पीएलवी द्वारा किया गया ।
विज्ञापन

शिविर में जगत सिंह रावत ने बताया कि साहस के निशान एसिड हमलों के खिलाफ एक जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को एसिड पीड़िताओं के अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम तथा एसिड हमलों की पीड़िताओं को कानूनी सेवाएं नालसा योजना 2016 व हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना तथा प्राधिकरण की अन्य सेवाओं व हेल्पलाइन नंबर 01275 298003 के बारे में जागरूक किया। नालसा योजना के अंतर्गत एसिड हमला पीड़ित को मुफ्त कानूनी सहायता पाने और निजी अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा पाने व हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पीड़िता के उपचार और पुनर्वास के लिए राहत राशि भी प्राप्त करने के अधिकार प्रदान किये गये हैं। यह एक गैर जमानती अपराध है। मंच संचालन सजल सिंह इंचार्ज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी ब्रज राज शर्मा ने की। उनके साथ राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, श्यामलाल, राजपाल, सुनीता डागर, सरला रावत, प्रभात शोभा, रुचिका व शिक्षकगण भी मौजूद रहे। शिविर में करीब 700 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें