फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा व उतर प्रदेश भूमि विवाद को सुलझाने के लिए डबचिक में हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा और उत्तर प्रदेश भूमि विवाद को सुलझाने के लिए डबचिक में हुई बैठक
-यूपी और हरियाणा प्रदेश के दर्जनों अधिकारियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। हरियाणा और उत्तर प्रदेश भूमि विवाद को खत्म करने के लिए सोमवार को दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डबचिक पयर्टन केंद्र के सभागार में अहम बैठक का आयोजन किया गया। विवाद को सुलझाने के लिए दो से तीन दिन में हरियाणा के तीन व यू.पी. के दो गांवों में पैमाईश करने के बाद वहां पिलर और बंदोबस्त किए जाने की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम होडल वकील अहमद ने की। बैठक की कार्यवाही जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर ने की।
बैठक में अलीगढ़ के एडीएम रामनिवास शर्मा, एसडीएम पलवल जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पलवल प्रदीप कुमार देशवाल ,नायब तहसीलदार होडल धर्मबीर, सौरव कुमार तहसीलदार खैर, नायब तहसीलदार हसनपुर अजय कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर ने कहा कि दीक्षित अवार्ड के तहत जो भूमि हरियाणा से उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश से हरियाणा में हस्तांतरित हुई है, उस जमीन की दो तीन दिन में दोनों राज्यों के गांव के सरपंच व मौजिज लोगों की अगवाई में पैमाईश करवा कर पिलर्स लगवाने का कार्य हरियाणा की सीमा में शुरू कराया जाएगा। इसके बाद किसानों को रिकार्ड के मुताबिक वहां पर कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि प्रथम चरण में हरियाणा के गांव वली मोहमदपुर, मुर्तजाबाद, फाटस्कोनगर और यूपी के गांव शेरपुर का बंदोबस्त किया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि रिकार्ड के अनुसार ही हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसानों में भूमि का आवंटन किया जाएगा। बैठक में हरियाणा व उत्तर प्रदेश के गांवों का रिकार्ड का आदान-प्रदान भी किया गया। इस दौरान अलीगढ़ एडीएम रामनिवास शर्मा व एसडीएम पलवल जितेंद्र कुमार ने दोनों ही राज्यो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना नदी पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जाएगा और जिन किसानों ने अवैध रुप से एक-दूसरे राज्यों के किसानों की जमीनों पर कब्जा किया हुआ है, वह उन्हें खाली कर दें अन्यथा ऐसे किसानों की सूची बना कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने गांव माहौली, फाटस्कोनगर, धारागढी, गिरधरपुर, घरबरा, काशीपुर सहित कई गांवों के किसानों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें हिदायत करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के किसान किसी भी सूरत में तनाव की स्थिति पैदा ना करे और शीघ्र ही भू-मालिकों को उनकी जमीन का आवंटन रिकार्ड के मुताबिक कर दिया जाएगा। इस अवसर पर दोनों राज्यो के अधिकरियों ने किसानों से भाईचारे का साथ सभी झगड़ों को ख़त्म करने की अपील की और कहा 30 वर्ष पुराने मामले को जल्द से जल्द ख़त्म करे और किसी भी राज्य के किसान ने फर्जी कागजात पेश किए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा । इस मौके पर टप्पल थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डे सदर कानूनगो सतवीर, सुरेश कुमार कानूनगो खजान सिंह , कृष्ण कुमार,सुधीर कुमार सहित दोनों राज्यों के हल्का गिरदावर व पटवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें