फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। थाना हसनपुर पुलिस ने 19 जुलाई को गायब हुए गांव रामगढ़ के 24 वर्षीय महेश की हत्या के मामले में उसके दोस्त को घर से डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी मौजीराम ने बताया कि गांव रामगढ़ में महेश पुत्र प्रकाश मजदूरी का कार्य करता था । 19 जुलाई को महेश गांव भैड़ोली में दिनेश पुत्र प्रताप के घर पर बेलदारी का कार्य करने गया । सांय के समय उसका दोस्त हरवीर उसको अपने साथ बाइक पर हसनपुर ले गया जहां पर दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद वह दोनों एक और बोतल लेकर हरबीर के खेतों पर कोठरे पर जाकर जाकर शराब पीने लगे । शराब पीने के समय दोनों में झगड़ा हो गया और हरवीर ने बांस के डंडे से महेश की हत्या कर दी और शव को कोठरे में छुपा दिया तीन दिन के बाद महेश के शव में बदबू आने के बाद खुलासा हुआ ।पुलिस ने महेश की मां के बयान पर हरबीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर जांच शुरू कर दी । सोमवार की देर सांय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशान देई पर हत्या में प्रयोग होने वाले डंडे व बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें