फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मोबाइल चोरी कर 1.40 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस दौरान बदमाशों ने उसके 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल चुरा लिया, इसके बाद फोन से ऑनलाइन 1.40 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित चालक मनोज परमार निवासी हंसराजकापुरा, थाना सरायछोला, जिला मुरैना ने मंडकौला पुलिस चौकी में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह भारत बैज गाड़ी लेकर 12 मई की रात राजस्थान से दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहा था। रात करीब ढाई बजे नौरंगाबाद गांव के पास एक्सप्रेसवे पर उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान चार बदमाशों ने उसका मोबाइल और नकदी चुरा ली। जब मनोज ने नई सिम निकलवाई, तो उसे पता चला कि चोरों ने उसके मोबाइल से 1.40 लाख रुपये भी निकाल लिए हैं। पुलिस ने जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि पीड़ित मनोज की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें