पलवल। पातली खुर्द गांव में विवादित जमीन को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश बलराम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम निवासी गोरिल्ला मोहल्ला, पलवल और राहुल निवासी श्याम नगर कॉलोनी, पलवल के रूप में हुई है। 28 मार्च को शिकायतकर्ता लखनपाल ने गांव पातली खुर्द में शामलात जमीन पर कब्जे को लेकर हुए हमले की शिकायत दी थी। लखनपाल के अनुसार, ग्रामीण धरना दे रहे थे, तभी आरसी अग्रवाल के इशारे पर अशोक अपने परिवार व हथियारबंद लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर आया और विरोध करने पर फायरिंग और मारपीट की गई। इसमें विपिन, विनोद, राहुल और मनोज घायल हो गए थे। इस मामले में पहले ही चार आरोपी सुभाष, अर्जुन उर्फ गजराज, डालचंद और यादराम उर्फ विक्की गिरफ्तार किए जा चुके हैं। संवाद