पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं जबकि 26 मरीज ठीक हो गए। अब जिले में मरीजों की कुल संख्या 3913 हो गई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3806 है।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि अब तक जिले में 90390 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। जिनमें से 72238 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 18152 लोग अभी भी निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 26327 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13859 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले के 13 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 90695 लोगों के टेस्ट सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 84497 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2285 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।