हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं की होगी विशेष भागीदारी
- 31 मार्च को धतीर में होगा कार्यक्रम, जजपा ने की बैठक
पलवल। शिव वाटिका में शनिवार को जननायक जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज और सुरेंद्र सौरोत ने की। संचालन जिला प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने किया। जजपा कार्यकर्ताआें ने 31 मार्च को पलवल जिले के धतीर गांव में होने वाले नैना चौटाला हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।
भारद्वाज और सौरोत ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में नैना चौटाला के हरी चुनरी चौपाल के कार्यक्रम चले हुए हैं। इस कार्यक्रम में महिलाएं बिना हिचकिचाहट के अपनी बात रखती हैं इसी के तहत पलवल जिले के गांव धतीर में 31 मार्च को यह कार्यक्रम होगा। इसमें महिलाएं भी अपनी भागीदारी करेेंगी। इस मोके पर पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि भाजपा सरकार और पूर्व में रही कांग्रेस सरकार में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं, उनका विरोध महिलाएं नैना चौटाला की हरी चुनरी चौपाल के माध्यम से जता रही हैं। महिलाएं इस मंच पर आकर भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ एक माहौल पैैदा कर रही हैं। इस अवसर पर पार्टी नेता बलदेव अलावलपुर , उदयवीर भड़ाना, गयालाल चांट, बिजेंद्र चांट, महिला जिला अध्यक्ष लता भारद्वाज, विश्वेंद्र उर्फ भालू चौधरी, भूपेंद्र सिंह , डॉ यशपाल मावई , नियाज मोहम्मद , भूदेव शर्मा ,सुखराम डागर , हरकेश तेवतिया , युवा अध्यक्ष विनोद भारद्वाज , जीतू दीघोट , इनसो प्रधान नागेश तेवतिया, ब्रजेश अन्टोहा, परवीन डुडी मुख्य रूप से मौजूद रहे।