फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दलों को बीएल नियुक्त करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने के दिए आदेश
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मनीराम शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपना-अपना बीएलए नियुक्ति करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा है कि वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर अपना बीएलए नियुक्त करें तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उनके नाम व संपर्क सूत्र उपलब्ध करवाएं ताकि उन्हें समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों व अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया जा सके। ये सभी बीएलए प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें