फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान के शव के साथ बर्बरता पर रोष, होडल में छात्रों ने लगाए पाक विरोधी नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जवान के शव के साथ बर्बरता पर रोष, होडल में छात्रों ने लगाए पाक विरोधी नारे
विज्ञापन

होडल। बीएसएफ जवान की निर्मम हत्या कर शव के साथ बर्बरता करने को लेकर होडल स्थित स्कूली छात्रों ने शहर में एक रैली निकाली। रैली में छात्रों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस विरोध रैली में शहर के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाक की हरकतों का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा और सेना के जवान की शहादत का बदला लिया जाएगा। ये बातें कारगिल शहीद नायक समुंद्र सिंह हुड्डा यादगार सेवा समिति के अध्यक्ष व शहीद के छोटे भाई रामपाल हुड्डा ने कहीं। पिछले दिनों पाक के द्वारा शहीद नरेंद्र सिंह की हत्या करने के बाद उसके शव के साथ की गई बर्बरता की घटना के विरोध में शहर के स्कूली छात्रों ने पाक विरोधी के नारे लगाकर अपना विरोध जताया। छात्रों ने रैली में शहीद अमर रहें के नारे लगाकर चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर शहर के बीचों बीच से विश्राम ग्रह तक रैली निकाली। बाजार के लोगों ने भी रैली का समर्थन किया, इसके साथ-साथ शहर के विभिन्न संगठनों ने भी इस बर्बरता की जमकर निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत वो जवानों के साथ सहन नहीं करेंगे। इस दौरान दीपचंद सौरोत, रमेश बघेल, सतीश गर्ग, सुनील धीमान, ज्ञान चंद सौरोत, चंदी राम , सुरेंद्र सिंह डीपी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें