फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नजर आने लगे सड़कों पर लावारिश पशु , लोगों के लिए बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर नजर आने लगे सड़कों पर लावारिस पशु , लोगों के लिए बने मुसीबत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। प्रशासन और नगर परिषद अधिकारी लावारिस और बेसहारा पशुओं को पकड़वा कर गौशालाओं में छुड़वाने के कितने ही दावे करें, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आज भी सड़कों पर दर्जनों बेसहारा पशु घूमते देखे जा सकते हैँ। शहर की सड़कों पर झुंडों में घूमते ये लावारिस पशु हर समय दुर्घटना को निमंत्रण देते नजर आते हैं। इन पशुओं की सड़कों पर बढ़ती भीड़ के चलते वाहन चालकों और रोड से निकलने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है। शहर में नगर परिषद द्वारा लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान काफी समय पहले चलाया गया था। उस समय के बाद एक बार फिर पहले वाले हालात बनते नजर आ रहे हैं। ये पशु सड़कों पर आपस में लड़ने लग जाते हैं। जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बन जाता है। लेकिन उसके बावजूद प्रशासन मौन है। शहर वासियों के अनुसार शहर में गौशाला और नंदी शालायें तो बनी हैं, मगर इनमें व्यवस्थाओं के अभाव के कारण लावारिस मवेशियों को आश्रय नहीं मिल पा रहा हैं।
मजे की बात यह है कि कई लावारिस मवेशियों को तो नंदीशाला से फिर वापस सड़कों पर अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया है, जिससे की वे फिर से लावारिस होकर इधर उधर घूमने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि लावारिस मवेशी दिनभर कूड़े कचरे के ढेर पर अपना वर्चस्व पाने के लिए आपस में ही लड़ते रहते हैं। जिससे की राहगीरों को भी हमेशा अपनी जान गंवाने का अंदेशा बना रहता हैं। शहर में इस समय सैकड़ों की संख्या लावारिस मवेशी शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ कालोनियों की गलियों में घूम रहे हैं। इन लावारिस मवेशियों से आम जनता भी परेशान हैं। ये बच्चों एवं बुजुर्गों को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। वहीं राह चलते वाहन चालक भी इनसे दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं कई दुकानों में लड़ाई के दौरान लावारिस मवेशी नुकसान भी कर चुके हैं। नगर परिषद के पास भी दर्जनों शिकायतें लावारिस मवेशियों के समाधान की दी गई हैं, मगर नगर परिषद के अधिकारी खुद इन लावारिस मवेशियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लावारिस मवेशियों की धरपकड़ के लिए जल्द एक अभियान चलाया जाएगा। पहले भी लावारिस नंदियों को पकड़ कर नंदीशाला भेजा गया है। फिर से शहर में कुछ नंदी नजर आने लगे हैं उनको भी पकड़ कर नंदीशाला भेजा जाएगा।
-मनिंद्र सिंह, कार्यकारी अभियन्ता, नगर परिषद होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें