बाइक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डबचिक पर्यटन स्थल के पास बाइक की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिंगार जिला नूंह मेवात निवासी चरण पुत्र फैली ने शिकायत दी की मंगलवार की सुबह 4 बजे के करीब डबचिक पर्यटन स्थल के समीप उसका भतीजा सूरज 25 वर्ष सड़क पर पैदल अपने गांव की तरफ आ रहा था । कोसीकलां की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार चालक ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को शहर के ज्योति अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।