फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर वन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर वन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। वन विभाग मजदूर यूनियन के तत्वाधान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को लगभग छह माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते उनकी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक सभी कर्मचारी धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए हाजिरी कार्ड बनाया जाए। वन विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाए एवं ठेके प्रणाली बंद की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें