फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 19 Oct 2013 09:51 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शनिवार देर शाम 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कुछ छात्रों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुधौला निवासी अजीत सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अभिजीत उर्फ प्रिंस पलवल के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल का परीक्षा केंद्र आगरा चौक स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में था।

शनिवार को प्रिंस अपनी 12वीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। शाम करीब पांच बजे जैसे ही प्रिंस परीक्षा केंद्र से बाहर निकला कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। लेकिन जब तक प्रिंस कुछ समझ पाता तब तक युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। कई चाकू लगने से प्रिंस लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने प्रिंस की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए भेज दिया। लेकिन परिजन प्रिंस को पलवल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान प्रिंस ने चंद मिनटों बाद ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को सुबह होगा। इस संबंध में एसपी राकेश आर्य से संपर्क किया तो उनका कहना था कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपियों के कुछ सुराग मिले हैं, रविवार सुबह तक पुलिस मामले का खुलासा कर देगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें