पुन्हाना। बड़कली होडल रोड स्थित दल्लाबास मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमजान पुत्र मजीद निवासी शमशाबाद, थाना बिछौर, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एवीटी माइनिंग स्टाफ की टीम शनिवार को सिविल अस्पताल पुन्हाना के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दल्लाबास की ओर से आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक बाइक रोककर वापस मुड़ने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। जांच में बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। आरोपी वाहन के कागजात भी पेश नहीं कर सका। संवाद