फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यक्तियों से आर्मी में नौकरी दिलाने की एवज में धोखाधड़ी से लाखों रुपये की ठगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम दो से लाखों की ठगी
विज्ञापन

पलवल। चांदहट क्षेत्र में दो व्यक्तियों से आर्मी में नौकरी लगाने के नाम चार लाख से अधिक ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्णकांत ने बताया कि गांव बडौली निवासी प्रताप ने शिकायत दी है कि गांव निवासी जग्गी व हंसी से गांव निवासी बिजेंद्र मास्टर और किरणपाल ने उनके बच्चों को आर्मी में नौकरी लगवाने का वादा किया था। आर्मी की नौकरी का कागजी कार्रवाई और जांच कराने के नाम पर उन्होंने दोनों सेे चार लाख 50 हजार रुपये ले लिए लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्होंने कोई नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में बातचीत की तो गुमराह करने लगे। पीड़ितों ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो उक्त लोगों ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें