फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की रैली हुई फ्लॉप: उदयभान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली हुई फ्लॉप: उदयभान
विज्ञापन

- कांग्रेस विधायक ने पार्टी कार्यालय में सीएम की कार्यशैली पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। कांग्रेस विधायक उदयभान ने कहा कि रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई सभी घोषणाएं पूरी तरह से खोखली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने दो साल पहले हसनपुर में आयोजित रैली में की गई घोषणाओं को पूरी नहीं किया है तो वे अब छह माह के कार्यकाल में कैसे पूरी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की रैली को केवल कार्यकर्ता मींटिग बताया। उन्होंने कहा कि इतने लोग तो कांग्रेस की नुक्कड़ सभाओं में एकत्रित हो जाते हैं। रैली में होडल विधानसभा क्षेत्र की जनता नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी व फरीदाबाद से एकत्रित कर लाई गई भीड़ थी। उदयभान सोमवार को अपने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विधायक उदयभान ने उक्त रैली को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री होडल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हाथों में घोषणाओं के नाम पर केवल झुनझुना पकड़ाकर गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को झुठला कर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। कहा कि गढी पट्टी स्थित राजकीय विद्यालय को अपग्रेड करने की घोषणा मुख्यमंत्री के सिरे नहीं चढ़ सकी है, क्योंकि प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा एक महीने पहले ही अपग्रेड करने की घोषणा कर चुके थे। उन्होंने भाजपा को जुमलेबाजों की सरकार बताया। कहा कि मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि हुड्डा के कार्यकाल में सोन्हद गांव में सीएचसी, भुलवाना में पीएचसी, होडल में लघु सचिवालय, पीने के पानी की पाइप लाइनें, 99 एकड़ में अनाज मंडी, नेशनल हाइवे को छह मार्गीय बनाने की आधारशिला भी कांग्रेस द्वारा ही रखी गई थी, लेकिन भाजपा के नेता उक्त विकास कार्यों पर अपना नारियल फोड़कर उन्हें भुनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पार्टी कार्यकर्ता तक सुरक्षित नहीं है। सरकार में चारों ओर अराजकता का माहौल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हुई पड़ी है। चारों ओर भय, लूट व डकैती की वारदात होने के कारण जनता सहमी हुई है। कहा कि मुख्यमंत्री की रैली में पार्टी नेता संजय गुर्जर के साथ पुलिस द्वारा किया गया उत्पीड़न इस बात का सबूत है। इस अवसर पर सुनील मित्तल, हेतराम पहलवान, राजेंद्र नंबरदार, ओमवीर, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें