फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा घेराव करने जा रहे कर्म्रचारियों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा घेराव करने जा रहे कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश चंद ने 10 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विधानसभा घेराव के लिए कूच कर रहे हजारों कर्मचारियों पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज, आंसू गैस का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा की। मंगलवार को कर्मचारी संघ की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की इस दमनकारी नीति का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा तथा बुधवार को पूरे प्रदेश में सरकार की तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा जिसमें यूनियन के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

डंगवाल ने बताया कि संघ ने तीन महीने पहले सरकार को विधानसभा घेराव की विधिवत सूचना दे दी थी लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब कर्मचारी हाउसिंग बोर्ड चौक पंचकूला पहुंच गए थे जहां पर उनके साथ लाठीचार्ज किया। डंगवाल व रमेशचंद ने बताया कि सरकार डंडे के बल पर कर्मचारी आंदोलन को नहीं दबा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से सभी वर्गों में भारी नाराजगी है। कर्मचारी 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन करेंगे और 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे तथा यदि 14 नवंबर तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो 15 नवंबर को हड़ताल की जाएंगी। जिला प्रधान ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे देवीलाल पार्क में इकट्ठे होकर सभा करेंगे और बाद में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कर्मचारी नेता बनवारीलाल, देवी सिंह सहजवाल, ब्लाक प्रधान जितेन्द्र तेवतिया, योगेश शर्मा, बिजली यूनिट के प्रधान राजेश शर्मा, डालचंद शर्मा, रामजीत राणा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें