फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 120 गर्भवतियों को मिली सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को माह के तीसरे एएनसी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर की 120 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका के नेतृत्व में डॉ. नेहा, डॉ. आशी और डॉ. रेखा ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया। कैंप में महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। कैंप के दौरान गर्भवती महिलाओं को ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इन जांचों से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और गर्भस्थ शिशु की स्थिति का आकलन करने के साथ संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान करने में मदद मिलती है। डॉ. कृतिका ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रत्येक माह की 9, 10, 23 और अंतिम तारीख को एएनसी कैंप आयोजित किया जाता है। यहां सीबीसी, एचआईवी और ओजीटीटी सहित विभिन्न जांच की सुविधा मिलती है। शुक्रवार को पहुंची 120 महिलाओं में से 16 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में थीं, जबकि 41 महिलाओं के एएनसी टेस्ट किए गए। कैंप में नर्स गीता कुमारी और ममता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें