फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए महापंचायत कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। दहेज प्रथा, मृत्यु भोज समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए 25 अक्तूबर को पलवल के महाराणा प्रताप भवन में राजपूत समाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे होने वाली इस महापंचायत में पलवल, फरीदाबाद, नूंह, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रबुद्धजन और प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज सुधार के लिए सामूहिक निर्णय लेने पर चर्चा की जाएगी।

करनी सेना के संजय राणा और नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि छह सितंबर को मंडकोला गांव में 52 पाल की महापंचायत आयोजित हुई थी। इसमें दहेज प्रथा, मृत्यु भोज समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के फैसले लिए गए थे। इन्हीं निर्णयों को समर्थन देने के लिए राजपूत समाज की ओर से महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महापंचायत में 52 पाल के पंचों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल में पहली बार राजपूत समाज की महापंचायत आयोजित की जा रही है। इसमें समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर लिए जाने वाले निर्णयों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जाएगी। इस दौरान सुनपेड़ के सरपंच गजेंद्र, बागपुर के सरपंच गुड्डू, योगेंद्रपाल राणा, सुदेश राणा, महेश राणा और नरेंद्र राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें