फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नए मरीज मिले, 30 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में रविवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 3378 हो गई है, वहीं 30 मरीजों के ठीक होने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 3248 हो गई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप तंवर ने बताया कि 72449 लोगों को निगरानी पर लिया जा चुका है, इनमें से 53802 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 18647 लोग निगरानी में हैं। वहीं कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 24182 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13334 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले के 19 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। अब तक 72743 लोगों के कोरोना के टेस्ट के नमूने विभिन्न लैबों में भेजे जा चुके है, इनमें से 68419 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं 946 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें