फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएमसीए केंद्र में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

होडल। भुलवाना स्थित वाईएमसीए केंद्र में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कई गांवों की टीमों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार गुरदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। तहसीलदार, वाईएमसीए प्रोजेक्ट अधिकारी साबस जोसफ, मैच रैफरी भूषण, गंगालाल डीपी, राजेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर मुकाबले का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बंचारी और गहलब की टीम के बीच हुए मुकाबले में बंचारी की टीम ने जीत दर्ज की। वाईएमसीए और गौडोता टीम के बीच मुकाबले में गौडोता की टीम ने जीत हासिल की। दूसरे ग्रुप में पलवल कोचिंग सेंटर और मथुर जेएलऐ कॉलेज के बीच मुकाबले में पलवल कोचिंग सेंटर की टीम, बहीन और बंचारी की टीम में बंचारी, डकौरा और बंचारी के बीच हुए मुकाबले में बंचारी की टीम ने जीत हासिल की। तीसरे ग्रुप में शहीद भगत सिंह क्लब भिडूकी और गोडोता में गोडोता की टीम, विद्या आनंद स्कूल और सिद्ध बाबा क्लक में सिद्ध बाबा क्लब की टीम, स्पोर्ट क्लब औरंगाबाद और महीलाल क्लब के बीच मुकाबले में महीलाल क्लब ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें