फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में होने वाले एडवेंचर कैंप के लिए छात्रो को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में होने वाले एडवेंचर कैंप के लिए छात्रों को किया रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा के उपाध्यक्ष व हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन जगबीर सिंह मलिक के निर्देशन में प्रत्येक विद्यालय के छात्रों को स्काउटिंग में जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत होडल ब्लॉक के निजी विद्यालयों के छात्रों को स्काउटिंग के अनुशासन व साहसिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला पलवल के डीओसी योगेश सौरोत ने बताया कि होडल ब्लॉक के निजी स्कूलों के छात्रों को भी स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर से शिमला के तारा देवी स्थान पर एडवेंचर एंड ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप 1 दिसंबर तक चलेगा। इसमें अध्यापक रामेश्वर व धन सिंह के नेतृत्व में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुलवाना के 15 छात्र और स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यालय के चेयरमैन आकाश रावत के नेतृत्व में 13 छात्र हिस्सा लेंगे। कैंप में सभी छात्राें को प्राथमिक चिकित्सा आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग के नियम व स्काउटिंग की गतिविधियों के साथ-साथ अनुशासन व टीम नेतृत्व का ज्ञान भी कराया जाएगा। एडवेंचर एंड ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्रों को योगेश सौरोत, प्रशिक्षक हरीश कुमार, समय वीर, बिरजन रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें