फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में महिला से अपशब्दो का प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में महिला से अपशब्द कहकर दी धमकी
विज्ञापन

पलवल। शराब के नशे में एक महिला से अपशब्दों का प्रयोग करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़िता घर काम कर रही थी। उसी दौरान गांव हंसापुर निवासी शेलेंद्र गत 26 अक्तूूबर को शराब के नशे में पीड़िता के घर आया और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। पीड़िता ने शेलेंद्र का विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता।
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरीचंद ने बताया कि गांव कुशलीपुर निवासी गजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पुत्र गत 25 अक्तूूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



मायके जा रही महिला से लूट
पलवल। मायके जा रही महिला को कार में बैठाकर अज्ञात युवक दो बैग, नकदी व आभूषणों को चोरी कर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने महिला के पुत्र की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि गांव खेड़ला निवासी दीपक राघव की मां 21 अक्तूबर को अपने मायके गांव थोरागढ़ (जेवर) जा रही थी। उसने बताया कि पलवल बस स्टैंड से उसकी मां इको कार में बैठी। कार में तीन युवक सवार थे। कार सवार युवकों ने कार को किठवाड़ी पुल से पहले रोका और सब्जी खरीदने लगे। उक्त युवकों ने महिला से जान-पहचान कर उसे गुमराह करके कार से बाहर उतार लिया और चाय पीने की बात कही। उसी दौरान दो युवक कार को लेकर चले गए और तीसरा युवक भी वहां से इधर-उधर हो गया। पीड़ित ने बताया कि बेग में एक सोने की चेन, दो अंगूठी, कुंडल, पायल और करीब दो हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें