फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार: गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार: गुर्जर
विज्ञापन

पलवल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य नरेश गुर्जर का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। भाजपा वहां औंधेे मुंह गिरेगी। कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है तथा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली जनसभाएं व कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ रही है। नरेश गुर्जर सोमवार को दिल्ली जाते हुए पलवल विश्रामगृह में रुके थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अंतर है। आज की सरकार से हर वर्ग दुखी है। सभी में भाजपा से नाराजगी है। उन्होंने हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि जो सरकार कर्मचारी, गरीब, मजदूर व किसानों का भला नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें