फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में की तोड़फोड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में की तोड़फोड़, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना पुलिस ने गांव धतीर स्थित एक कंपनी में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल समय सिंह के अनुसार गांव धतीर निवासी संसवीर ने शिकायत दी है कि वह गांव स्थित निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत है। 30 सितंबर को गांव निवासी अशोक, वीर सिंह व संजय ने शराब के नशे में कंपनी के कार्यालय पर आकर खिड़की का कांच तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। ब्यूरो
विज्ञापन


नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुभाष के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 17 वर्षीय पोती 1 अक्तूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश करने पर पता चला कि उसे पलवल के इस्लामाबाद कालोनी का निवासी रोहित बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें