फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- गांव के किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत न देने पर पुलिस ने स्वयं ही किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी पक्ष के तहरीर न देने पर पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया
विज्ञापन

-23 जुलाई को वॉलीबाल खेलने पर हुआ दो पक्षों के बीच झगड़ा
-चार घायलों सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव अल्लीका में 23 जुलाई को वॉलीबाल खेलते समय दो पक्षों के बीच हुए झगडेे़ के बाद चलाई गई गोलियों के मामले में पुलिस ने किसी भी व्यक्ति द्वारा शिकायत न देने पर स्वयं ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला सदर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस गोलीबारी में गांव के चार युवक घायल हो गए थे, जो फिलहाल भी फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इस मामले में चार घायल युवकों के अलावा गांव के रविंद्र नामक युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों के पक्षों के बीच सिर्फ खेल को लेकर बल्कि रंजिशन गोली चलाने का मामला मान रही है। गांव में चली गोली में
विज्ञापन

नवीन, गोपाल, नरेश तथा नारायण नामक युवकों को गोलियां लग गईं। नरेश व नवीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोपाल सर्वोदय तथा नारायण मैट्रो अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें