हथीन। खंड में भारत सरकार के उल्लास कार्यक्रम के तहत नव साक्षरों की परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सतीश कुमार ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम भारत सरकार की नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पहल है। इसका लक्ष्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को बुनियादी साक्षरता (पढ़ना, लिखना, अंकगणित) और वित्तीय व डिजिटल साक्षरता जैसे जीवन कौशल प्रदान करना है। यह स्वयंसेवा पर आधारित है। इसमें शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के लिए स्वयंसेवकों का उपयोग किया जाता है। पर्यवेक्षक रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि खंड हथीन में परीक्षा शांति पूर्ण रही बल्कि लर्नर में परीक्षा देने के लिए बहुत उत्साह दिखाई दिया। दीक्षित ने बताया कि 1211 लर्नर ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था उनमें से 1135 लर्नर ने परीक्षा दी। मौके पर ही पेपर की स्पॉट मार्किंग करवाई जाएगी जिसका रिजल्ट तैयार करके जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया जाएगा। परीक्षा के संचालन में सतेंद्र सिंह, रेखा, रीता, सुनील कुमार, तौफीक हुसैन, आशा राजपूत, कैलाश, शमशेर सिंह ने सक्रिय योगदान दिया। संवाद