फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की गो सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को सैलोटी गांव स्थित स्वामी अरुणानंद महाराज के आश्रम आलौकिक सक्ती धाम का दौरा किया। आश्रम पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम गो सेवा की और उसके बाद स्वामी अरुणानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने स्वामी अरुणानंद महाराज द्वारा संचालित हर घर यज्ञ, घर-घर यज्ञ अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान राष्ट्र की आत्मा को मजबूत करने वाला है। कार्यक्रम में दुधोला के सरपंच सुनील, राकेश भारद्वाज, धन्वंतरी मेडिकल कालेज ग्रुप के चेयरमैन भारत कौशिक, सनातन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव उधम चौहान, कुलदीप राणा और दीपक शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें