फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय की परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 6 को, 3731 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

पलवल। जवाहर नवोदय विद्यालय गदपुरी के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश हेतु आगामी 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2019 आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला पलवल के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित परीक्षा केंद्रों में खंड पलवल में सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप पलवल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल, डी.जी. खान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल तथा खंड होडल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दशहरा ग्राउंड होडल, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, अनुपम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल और खंड हसनपुर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर व मेवात मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी परीक्षा केंद्रों पर जिले के लगभग 3731 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें